दिल्ली में कोविड के 368 नए मामले, किसी की मौत नहीं

Ads

दिल्ली में कोविड के 368 नए मामले, किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 1, 2022 / 08:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 368 और मरीज़ मिले तथा संक्रमण दर 1.74 फीसदी पर आ गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 19,07,264 पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित के दम नहीं तोड़ने से मृतक संख्या 26,210 पर स्थिर है।

उसमें बताया गया है कि मंगलवार को शहर में 21,147 नमूनों की जांच की गई थी।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश