तेलंगाना में कोविड-19 के 394 नए मामले, तीन लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 394 नए मामले, तीन लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 394 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 3, 2021 5:22 am IST

हैदराबाद, तीन जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 394 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2.87 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,549 हो गई है।

राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में दो जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में महामारी के सबसे ज्यादा 81 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी और मेडचल मल्काजगिरि में क्रमश: 36 और 31 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,87,502 हो गई है जिनमें से 2,80,565 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

तेलंगाना में इस समय 5,388 मरीजों का उपचार चल रहा है और शनिवार को 40,190 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी जबकि स्वस्थ होने की दर 97.58 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में