नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या मामूली गिरावट के बाद 505 पर आ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,49,97,820 हो गई है और मृतकों की संख्या अब भी 5,32,027 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 4,44,65,288 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक कुल 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश