तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 19, 2021 7:55 pm IST

हैदराबाद, 19 अगस्त (भाषा) तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,54,035 हो गए और मृतकों की संख्या 3,852 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 6,43,318 लोग ठीक हो चुके हैं।

वर्तमान में 6,865 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 88308 नमूनों की जांच हुई और अब तक 2.37 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में