गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले

Ads

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 09:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नोएडा (उप्र), 26मार्च (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए और इसके साथ यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 25,909 हो गए।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि 24 घंटे में 13 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं यहां के विभिन्न अस्पतालों में 203 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिले में अबतक 25,45615 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों की आज से बोटैनिकल गार्डन, डीएनडी,न्यू अशोक नगर बॉर्डर सहित कई जगहों पर जांच की जा रही है । साथ ही उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त आदेशों के अनुसार मल्टीप्लेक्स में 10 साल से कम और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

भाषा सं

मनीषा शोभना

शोभना

शोभना