भारत में कोविड-19 के 42 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 42 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 42 नए मामले
Modified Date: July 27, 2023 / 12:30 pm IST
Published Date: July 27, 2023 12:30 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,452 हो गई जो एक दिन पहले 1,469 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,49,95,434 हो गई है और मृतक संख्या 5,31,915 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,61,067 हो गई है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में