केरल में कोविड-19 के 4,557 नये मामले, 52 मरीजों की मौत

केरल में कोविड-19 के 4,557 नये मामले, 52 मरीजों की मौत

केरल में कोविड-19 के 4,557 नये मामले, 52 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 4, 2021 8:03 pm IST

तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर (भाषा) केरल में शनिवार को कोविड-19 के 4,557 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,49,642 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 315 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 41,439 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

मौत के नए मामलों में ऐसे मामले में भी शामिल हैं जिन्हें किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 52 मरीजों की मौत बीते 24 घंटे में हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5,108 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 50,75,605 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 43,771 हो गयी है, जिसमें से केवल 7.6 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 814 नये मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 606 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 566 नये मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 58,817 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 1,64,747 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 4,414 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

भाषा

रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में