लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आये, एक की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आये, एक की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आये, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 17, 2022 3:39 pm IST

लेह, 17 फरवरी (भाषा) लद्दाख में एक और संक्रमित की मौत के साथ कोविड-19 मृतकों की संख्या बढ़कर 228 हो गई, जबकि 47 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 27,641 पर पहुंच गई है । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि करगिल जिले से एक संक्रमित की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि लेह में अब तक 168 लोगों की मौत हुई है जबकि करगिल में 60 ने महामारी से अपनी जान गंवाई है ।

अधिकारियों ने कहा कि लद्दाख में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 467 है ।

उन्होंने बताया कि कुल 102 मरीज ठीक हुए हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 26,946 हो गई है ।

भाषा रंजन रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में