लद्दाख में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और मरीज की मौत

लद्दाख में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और मरीज की मौत

लद्दाख में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 31, 2021 7:37 am IST

लेह, 31 मई (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 49 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,497 हो गयी है जबकि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 188 हो गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

नए मामलों में 39 लेह से हैं और 10 मामले करगिल से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से उबरने के बाद 96 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 16,754 हो गयी है।

करगिल में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मृत्यु के बाद लद्दाख में मृतक संख्या बढ़कर 188 हो गयी है। इसमें लेह में 136 और करगिल में 52 लोगों की मौत हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश में 1,555 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें लेह जिला में 1,342 और करगिल जिला में 213 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में