तेलंगाना में कोविड-19 के 551 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 551 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - December 18, 2020 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

हैदराबाद, 18 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 551 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.80 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,506 हो गई।

राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में शुक्रवार को बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 111 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 48 और मेडचल मल्काजगिरि में 42 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में 17 दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी किए गए।

राज्य में 7,040 मरीजों का इलाज चल रहा है और बृहस्पतिवार को 47,991 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 63.54 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.94 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश