मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए

Ads

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 08:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

आइजोल, आठ नवंबर (भाषा) मिजोरम में 57 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,090 हो गई। नए संक्रमितों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। यहां एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के बयान में कहा गया है कि 57 में से 53 नए मामले आइजोल से, तीन मामले लांगत्लाई से और एक चंपाई से सामने आया है।

नए संक्रमितों में 13 बच्चे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच जवान शामिल हैं।

विभाग ने कहा कि मिजोरम में फिलहाल 562 रोगी उपचाराधीन हैं। 2,526 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा

जोहेब वैभव

वैभव