मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार
Modified Date: May 19, 2026 / 10:01 am IST
Published Date: May 19, 2026 10:01 am IST

इंफाल, 19 मई (भाषा) मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन सदस्यों को सोमवार को तेंगनुपाल जिले के सीमावर्ती कस्बे मोरेह से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यूएनएलएफ (कोइरेंग) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को रविवार को थौबल जिले के याइरिपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में शामिल था और उसके पास से नौ एमएम की एक मैगजीन बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले के लैंफेल पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि यह ज़ब्ती लामसांग पुलिस थाना क्षेत्र में लामदेंग और कामेंग गांवों के बीच की तलहटी से की गई।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में तीन बोल्ट-एक्शन सिंगल-बैरल बंदूकें, .22 की एक पिस्तौल, नौ एमएम की चार पिस्तौल और पांच मैगजीन शामिल हैं।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में