सोनीपत में कोरोना वायरस के 714 नये मामले सामने आये

सोनीपत में कोरोना वायरस के 714 नये मामले सामने आये

सोनीपत में कोरोना वायरस के 714 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 11, 2021 7:51 pm IST

सोनीपत (हरियाणा), 11 मई ( भाषा ) जिले में मंगलवार को कोविड-19 के 714 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढक़र 40977 हो गया है।

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कोरोना वायरस के तीन मरीजों की मृत्यु हो गयी है जिसके बाद अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा 172 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि आज 1170 मरीजों को ठीक होने के उपरांत छुट्टी दी गयी। अबतक जिले में उपचाररत मरीज 6378 रह गये हैं।

उपायुक्त ने यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में