7th pay commission: DA में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब कर्मचारियों ​की सैलरी में इसी माह से होगी इतनी बढ़ोतरी

7th pay commission: DA में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब कर्मचारियों ​की सैलरी में इसी माह से होगी इतनी बढ़ोतरी

7th pay commission: DA में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब कर्मचारियों ​की सैलरी में इसी माह से होगी इतनी बढ़ोतरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 13, 2021 1:08 pm IST

धनबाद: होली से पहले कोयला कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल कोल इंडिया ने कोयला कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले के बाद कोयला कर्मचारियों की सैलरी में 500 रुपए से 2500 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को मार्च मा​ह की सैलरी में जुड़कर मिलेगा। इस संबंध में कोल इंडिया के महाप्रबंधक अजय कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

ज्ञात हो कि हर तीन महीने पर कोयला कर्मियों का वीडीए यानी परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में संशोधन होता है। दिसंबर महीने में महंगाई भत्ता 26.1% था। अब तीन महीने बाद इसे 28.3% किया गया। परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि से कोयला कर्मियों को न्यूनतम 580 रुपए तथा अधिकतम ढाई हजार रुपए तक की वृद्धि होगी। कैटेगरी वन के सबसे न्यूनतम वेतनमान पाने वाले कोयला कर्मियों को 580 तथा ऊंचे वेतनमान वाले नान एग्जीक्यूटिव को ढाई हजार रुपए तक ज्यादा मिलेंगे।

Read More: किन्नर निकली नई नवेली दुल्हन! दूल्हे को लगा सदमा, थाने में घंटो चला हंगामा, मायूसी में बदली घर वालों की खुशी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"