7th Pay Commission: कर्मचारियों को सीधा 4,500 रुपए का फायदा! 31 मार्च से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो..
7th Pay Commission Update : कर्मचारियों को 31 मार्च से पहले एक छोटा सा काम करना होगा। जिसके बाद 4500 रुपए तक का फायदा हो सकता है
7th Pay Commission
नई दिल्ली। 7th Pay Commission Update : देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल कर्मचारियों को 31 मार्च से पहले एक छोटा सा काम करना होगा। जिसके बाद आपको 4500 रुपए तक का फायदा हो सकता है। हम बात कर रहे हैं चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस का। क्लेम के बाद आपको इसका फायद मिलेगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2022 : राजस्थान की जीत के साथ शुरूआत, सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया
बता दें कि इसके लिए आपको किसी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत नहीं होगी। बलिक सेल्फ डेक्लेरेशन देना होगा। मालूम होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों को उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए भी भत्ता मिलता है, जो कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने 2,250 रुपये होता है।
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर आरोप तय, 40 पन्ने के आरोप पत्र में 10 लोग गवाह
7th Pay Commission Update : वहीं जब कोरोना महामारी आया तो स्कूल बंद हो गए। जिसके चलते CEA को केंद्रीय कर्मचारी क्लेम नहीं कर सके हैं। वहीं अब इसकी लास्ट डेट 31 मार्च घोषित किया है। इस तारीख से पहले चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस को क्लेम का आवेदन करना होगा। आवेदन में केंद्रीय कर्मचारियों को स्कूल का प्रमाणपत्र और क्लेम डॉक्यूमेंट्स लगाने होते हैं।
यह भी पढ़ें: 7वें वेतनमान के एरियर का नहीं हुआ भुगतान, भोपाल के मेडिकल टीचर्स ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
7th Pay Commission Update : स्कूल की तरफ से मिलने वाले डेक्लेरेशन में लिखा होता है कि बच्चा उनके संस्थान में पढ़ता है। साथ ही जिस एकेडमिक कैलेंडर में पढ़ाई की है उसका भी जिक्र होता है। CEA क्लेम के लिए बच्चे का रिपोर्ट कार्ड, सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और फीस की रसीद भी लगानी होती है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अनुसार CEA क्लेम को Self declaration या रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड/फीस पेमेंट के SMS/e-mail के प्रिंट आउट के जरिए भी क्लेम किया जा सकता है।

Facebook


