7th Pay Commission Modi Government Order: गणेश चतुर्थी से पहले मोदी सरकार ने दी सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, वेतन-भत्ते को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश, इस दिन खाते में आएगा पैसा

Ads

7th Pay Commission Modi Government Order: गणेश चतुर्थी से पहले मोदी सरकार ने दी सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, वेतन-भत्ते को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - August 23, 2025 / 09:41 AM IST,
    Updated On - August 23, 2025 / 09:41 AM IST

7th Pay Commission DA Calculator: 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • वेतन का अग्रिम भुगतान
  • औद्योगिक कर्मचारियों को लाभ
  • पेंशन का अग्रिम भुगतान

नई दिल्ली: 7th Pay Commission Modi Government Order लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन-भत्ते को लेकर एक आदेश जारी किया है, जिसे पढ़ने के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। सबसे अहम बात ये है कि सरकार के इस फैसले का लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा। तो चलिए जानते हैं सरकार ने ऐसा क्या फैसला लिया है।

Read More: Uttarakhand Cloudburst News: उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, थराली गांव में मची तबाही, राहत एवं बचाव कार्य जारी 

7th Pay Commission Modi Government Order दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गणेश चतुर्थी को देखते हुए महाराष्ट्र के केंद्रीय कर्मचारियों को समय से पहले वेतन-भत्ते का भुगतान करने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को 26 अगस्त सोमवार को ही सैलरी ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कर्मचारियों को महीने की 30 तरीख को वेतन का भुगतान किया जाता था। ज्ञात हो कि 27 तारीख को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा और महाराष्ट्र में इस त्योहार को बेहद हर्षोलास के साथ मनाया जाता है।

वित्त मंत्रालय का आदेश

  1. वेतन का अग्रिम भुगतान: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों (रक्षा, डाक और दूरसंचार सहित) को अगस्त 2025 का वेतन महाराष्ट्र राज्य में 26 अगस्त 2025 को दिया जाएगा।
  2. औद्योगिक कर्मचारियों को लाभ: केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों को भी अगस्त 2025 का वेतन 26 अगस्त 2025 को अग्रिम रूप से दिया जाएगा।
  3. पेंशन का अग्रिम भुगतान: महाराष्ट्र राज्य में सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को अगस्त 2025 की पेंशन भी बैंक और पीएओ (PAOs) द्वारा 26 अगस्त 2025 को वितरित की जाएगी।
  4. वेतन/पेंशन समायोजन: यह अग्रिम भुगतान माना जाएगा और इसका समायोजन अगस्त 2025 की पूरी सैलरी/पेंशन निर्धारित होने के बाद किया जाएगा। यदि कोई समायोजन होता है, तो वह अगस्त 2025 के वेतन/पेंशन से ही किया जाएगा।

Read More: Transfer and Posting Ban Notification: कर्मचारियों के ट्रांसफर और निलंबन पर पूरी तरह लगी रोक.. CM ने दिया आर्डर, जानें क्यों जारी किया गया आदेश

 

अगस्त का वेतन कब जारी किया जाएगा?

अगस्त 2025 का वेतन 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जारी किया जाएगा।

यह फैसला किनके लिए लागू है?

यह फैसला महाराष्ट्र में कार्यरत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए लागू है।

क्या यह फैसला पूरे भारत में लागू है?

नहीं, यह फैसला केवल महाराष्ट्र राज्य में कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए है।

क्या यह एक स्थायी बदलाव है?

नहीं, यह गणेश उत्सव को देखते हुए एक अस्थायी उपाय है।

क्या वेतन में कोई कटौती होगी?

जारी किया गया वेतन अग्रिम भुगतान है और इसका समायोजन अगस्त 2025 के पूरे वेतन या पेंशन की गणना के बाद किया जाएगा।