7th Pay Commission: UPSC में निकली भर्ती, 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलेगी सैलरी

7th Pay Commission: UPSC में निकली भर्ती, 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलेगी सैलरी

7th Pay Commission: UPSC में निकली भर्ती, 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलेगी सैलरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 19, 2019 12:26 pm IST

नई दिल्ली: सिविल सेवा के क्षेत्र में कैरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। लोकसेवा आयोग ने रोजगार मंत्रालय के महानिदेशालय में सहायक रोजगार अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नोटिफिकेशन की खास बात यह है कि नौकरी ग्रुप-बी पद पर स्थायी है और पे स्केल सातवें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल- 6 के अनुसार दिया जाएगा। रिक्त पद के लिए आवेदक 1 अगस्त 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पद के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Read More: मानसून सत्र के आखिरी दिन इन मुद्दों की रही गूंज.. देखिए

रिक्त पदों का विवरण

पद का नाम: सहायक रोजगार अधिकारी
आयु सीमा: 30 वर्ष
शिक्षा योग्यता: वाणिज्य या समाज कल्याण या सामाजिक कार्य या अर्थशास्त्र या सांख्यिकी या मनोविज्ञान या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की शिक्षा में मास्टर डिग्री

Read More: CM कमलनाथ बोले- प्रियंका गांधी को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन, यूपी सरकार का आलोकतांत्रिक व दुर्भाग्यपूर्ण कदम

ऐसे करें आवेदन

रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को www.upsconline.nic.in पर जाना होगा।

Read More: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, घर का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने दनादन दाग दी दर्जनों गोलियां

ये ध्यान रहे कि यह पद शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है। लोकोमोटर डिसएबिलिटी / सेरेब्रल पाल्सी / कुष्ठ रोग / बौनापन / एसिड अटैक विक्टिम्स और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी में विकलांगता के साथ दोनों पैर प्रभावित होते हैं लेकिन हाथ नहीं (बीएल) या एक पैर प्रभावित (आर या एल) (ओएल) या एक हाथ प्रभावित (आर या एल) होता है।

Read More: नव नियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उइके 29 जुलाई को लेंगी शपथ, दरबार हाल में होगा शपथ गहण समारोह

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/024G2DlBHHU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"