ATS Gujarat Big Action Today: देश को दहलाने की खौफनाक साजिश नाकाम.. एक साथ दबोचे गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इतने सदस्य, एक संदिग्ध एमपी के इस जिले का रहने वाला

Ads

8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested: गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया, आतंकी नेटवर्क और भर्ती की जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 04:35 PM IST

8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested || Image- upuknews file

HIGHLIGHTS
  • गुजरात ATS ने आठ कथित आतंकी गिरफ्तार किए।
  • जैश नेटवर्क फैलाने का आरोप।
  • UAPA और BNS के तहत मामला दर्ज।

अहमदाबाद: गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।एटीएस की टीम ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। (8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested) जांच एजेंसियों के मुताबिक़ ये आरोपी गुजरात में संगठन का नेटवर्क खड़ा करने, नए लोगों की भर्ती करने, आतंकी विचारधारा फैलाने और राज्य समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक सदस्य एमपी के देवास का रहने वाला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम घाघा (30), मुदस्सिर गाजीवाला (22), जकारिया दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा (21), मुफ्ती फौजान दाऊवा (40), मोहम्मद अमीन पालनपुरी (21), मोहम्मद अब्दुल सावदी (22) और बिलाल दुर्रानी घाघा (18) के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी जिलों के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मध्य प्रदेश के देवास का निवासी है। ATS के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी सिद्धपुर और चिखली स्थित धार्मिक मदरसों से जुड़े हुए थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह ग्रुप पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निर्देश पर गुजरात में एक मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश कर रहा था। (8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested) जांच एजेंसियों के मुताबिक सभी आरोपी संगठन का नेटवर्क मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और भविष्य में आतंकी हमलों के लिए आवश्यक मददगार तैयार करने में जुटे थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जारी है अलग अलग एंगल से जाँच

ATS ने गुरुवार को इस मामले में यूएपीए और बीएनएस के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश से जुड़े धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपियों के संपर्कों, फंडिंग नेटवर्क, भर्ती ऑपरेशन की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित

देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ

हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री

गुजरात ATS ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?

उत्तर: ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ कथित सदस्यों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

आरोपियों पर क्या आरोप हैं?

उत्तर: उन पर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने, भर्ती करने और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने के आरोप हैं।

किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है?

उत्तर: UAPA और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।