Minister Vishwas Sarang Angry: मंत्रियों की ही नहीं सुन रहे अधिकारी? बौखलाए खेल मंत्री ने दे डाली ठेकेदार के खिलाफ FIR कराने की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Ads

Minister Vishwas Sarang Angry: मंत्रियों की ही नहीं सुन रहे अधिकारी? बौखलाए खेल मंत्री ने दे डाली ठेकेदार के खिलाफ FIR कराने की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 02:44 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 02:45 PM IST

Minister Vishwas Sarang Angry: मंत्रियों की ही नहीं सुन रहे अधिकारी? बौखलाए खेल मंत्री ने दे डाली ठेकेदार के खिलाफ FIR कराने की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला / Image: IBC24 News

HIGHLIGHTS
  • मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई
  • ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी
  • कांग्रेस ने ब्यूरोक्रेसी के हावी होने का आरोप लगाया

This browser does not support the video element.

भोपाल: Minister Vishwas Sarang Angry क्या मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी इतनी हावी हो चुकी है कि वह एमपी सरकार मंत्रियों की भी नहीं सुन रही हैं? इस बार पैसे सेंक्शन होने के बाद नाला निर्माण न होने पर खुद प्रदेश के खेल मंत्री को अधिकारियों पर नाराजगी जतानी पड़ी है। अधिकारियों की मानमानी से नाराज मंत्री ने ठेकेदार के खिलाफ FIR कराने की चेतावनी तक दे डाली।

मंत्रियों की नहीं सुन रहे अधिकारी?

Minister Vishwas Sarang Angry दरअसल, खेल मंत्री विश्वास सारंग एक इलाके के निरीक्षण पर पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि चार साल पहले नाला निर्माण के लिए राशि सेंशन हो गई थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। मंत्री को मौके पर ही इस लापरवाही की जानकारी लगी, इस पर खेल मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैने नरेला क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए चार साल पहले राशि सेंक्शन कर दी थी लेकिन अभी तक नाला निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है, यह अधिकारियों और ठेकदार की गंभीर लापरवाही है इसीलिए नाराज होना पड़ा।

विपक्ष ने सरकार को लिया आड़े हाथों

वहीं, इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एमपी में ब्यूरोक्रेसी हावी है, अधिकारी किसी भी नेता की नहीं सुन रहे हैं। जब पैसे लेकर पोस्टिंग होगी तो अधिकारी क्यों सुनेंगे?

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में नाला निर्माण विवाद क्या है?

भोपाल में नाला निर्माण के लिए चार साल पहले राशि मंजूर होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है।

इस मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने क्या कहा?

उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी।

नाला निर्माण के लिए राशि कब मंजूर हुई थी?

मंत्री के अनुसार, नरेला क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए लगभग चार साल पहले राशि स्वीकृत कर दी गई थी।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर क्या आरोप लगाए?

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी है और अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे हैं।

क्या इस मामले में कार्रवाई होगी?

मंत्री ने अधिकारियों को जवाबदेह ठहराते हुए कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही है। जांच और प्रशासनिक कार्रवाई आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।