बिहार में आंधी-तूफान और बिजली से मरने वालों की संख्या हुई 83, CM ने 4-4 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

बिहार में आंधी-तूफान और बिजली से मरने वालों की संख्या हुई 83, CM ने 4-4 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

बिहार में आंधी-तूफान और बिजली से मरने वालों की संख्या हुई 83, CM ने 4-4 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 25, 2020 3:36 pm IST

पटना। कोरोना संकट के बीच बिहार में बदले मौसम ने कहर बरपाया है। राज्य के अलग-​अलग जिलों में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने 22 लोगों की मौत की जानकारी दी थी।

Read More News:CBSE ने 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द की, पिछली परीक्षा के आधार पर 

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जान गंवाने वाले हर मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा गोपालगंज जिले में 13 लोगों की मौत हुई है। इसके आलवा मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बेतिया और पश्चिमी चंपारण में दो-दो लोगों की, पूर्णिया और बांका में एक-एक की मौत हुई है। वहीं दर्जनों लोगों के झुलसने की भी खबर है।

Read More News: बॉलीवुड को अलविदा कह चुके अभिनेता इंदर हुए थे नेपोटिस्म का शिकार, पत्नी ने करण जौहर और शाहरुख खान पर लगाए ये आरोप

जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में बिजली से उचकागांव में चार, मांझा में दो और विजयीपुर, कटेया एवं बरौली में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी बिहार में भी आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।

Read More News: 16 साल की TikTok स्‍टार सिया कक्‍कड़ ने की सुसाइड, मौत से पहले पोस्ट किया था ये वीडियो, देखें


लेखक के बारे में