लद्दाख में कोविड-19 के 88 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 88 नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 88 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 2, 2021 7:16 am IST

लेह, दो जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 190 हो गई। वहीं, 88 और नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,750 हो गई।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 1,581 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह के 1,386 और करगिल के 213 लोग उपचाराधीन है। नए 88 मामलों में से लेह में 71 और करगिल में 17 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि अभी तक लेह में 136 और करगिल में 54 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 120 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,979 हो गई।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में