लद्दाख में सामने आये कोरोना वायरस के 89 नए मामले

लद्दाख में सामने आये कोरोना वायरस के 89 नए मामले

लद्दाख में सामने आये कोरोना वायरस के 89 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 10, 2022 4:45 pm IST

लेह, 10 जनवरी (भाषा) लद्दाख में कोरोना वायरस के 89 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद सोमवार को इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,561 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को लद्दाख में किसी भी कोविड-19 मरीज की जान नहीं गयी। प्रदेश में मृतक संख्या 221 पर बनी हुई है। अबतक लेह में 163 लोगों की मौत हुई है, जबकि कारगिल में 58 लोगों की जान गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में लेह के अस्पतालों से 30 मरीजों को छुट्टी दी गई है जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 21,000 हो गई है।

लद्दाख में इलाज करा रहे कोविड मरीज 349 हैं जिनमें से 316 लेह में और 24 कारगिल में हैं।

भाषा राजकुमार उमा

उमा


लेखक के बारे में