केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,361 नए मामले, 99 और मरीजों की मौत
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,361 नए मामले, 99 और मरीजों की मौत
तिरुवनंतपुरम, 22 अक्टूबर (भाषा) केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,361 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 99 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 48,88,678 हो गए तथा मृतकों की संख्या 27,765 पर पहुंच गई।
राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, आज 9,401 लोग ठीक हो गए। अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 47,88,629 लोग ठीक हो चुके हैं।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा, “अभी कोविड-19 के 80,892 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से केवल 9.8 प्रतिशत ही अस्पताल में हैं।” उन्होंने कहा कि 211 वार्डों में साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात 10 प्रतिशत से ज्यादा है।
भाषा यश नरेश
नरेश

Facebook


