पुडुचेरी में कोविड-19 के 95 नए मामले सामने सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 95 नए मामले सामने सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 95 नए मामले सामने सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 8, 2020 9:47 am IST

पुडुचेरी, आठ नवंबर (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 96 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर 35,838 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आज संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, लिहाजा मृतकों की संख्या 601 ही है।

विभाग ने बताया कि कुल 136 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 35,838 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,710 लोग अब भी संक्रमित हैं। 34,067 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में