पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक बांग्लादेशी गिरफ्तार

Ads

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक बांग्लादेशी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 11, 2025 / 10:19 PM IST,
    Updated On - May 11, 2025 / 10:19 PM IST

कोलकाता, 11 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा स्थित सैन्य शिविर के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उसे सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया तथा उसे बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के रंगपुर जिले का निवासी इस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह कई महीने पहले सीमा पार कर भारत आया था।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि यह व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत