जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 16, 2021 10:43 pm IST

श्रीनगर,16 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने यहां बताया कि रात नौ बजकर 40 मिनट पर जिले के सरकारी मध्य विद्यालय, लांगेट में सीआरपीएफ दल पर निशाना बनाकर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार एक अन्य हमले में बारामूला शहर में बस पड़ाव के पास आजाद गंज में एक पुलिस दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

भाषा

राजकुमार सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में