सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का सोना, लगाया जाएगा गुंबज और दरवाजों में

सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का सोना, लगाया जाएगा गुंबज और दरवाजों में

सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का सोना, लगाया जाएगा गुंबज और दरवाजों में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 21, 2020 3:28 am IST

मुंबई: दुनिया के विख्यात मंदिरों में शामिल मुंबई के सिद्धि विनायक में एक भक्त ने सोमवार को 35 किलो सोना चढ़ाया है। चढ़ाए गए सोने की कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह चढ़ावा उस वक्त आया जब मंदिर को भगवान सिद्धि विनायक को सिंदूर लेपन के लिए बंद किया गया था। कहा जा रहा है कि इस सोने का इस्तेमाल दिर की छत पर लगे गुंबद और दरवाजे में किया जाएगा। हालांकि सोना दान करने वाले शख्स की जानकारी और पहचान गुप्त रखी गई है।

Read More: आग की लपटों में घिरा 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट, 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

मिली जानकारी के अनुसार हर साल मंदिर को माघी गणेश जयंती की तैयारी के लिए 15 से 19 जनवरी तक बंद रखा जाता है। इसी प्रकार इस साल भी माघी गणेश जयंती की तैयारियों के लिए मंदिर बंद रखा गया था। लेकिन जब मंदिर का पट खुला और दान पेटी में देखा तो 35 किलो सोना पाया गया। ज्ञात हो कि माघी गणेश जयंती 25 जनवरी से 1 फरवरी तक मनाई जाएगी।

Read More: कॉपर केबल की चोरी के मामले में पुलिस ने CISF के हवलदार सहिततीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

गौरतलब है कि मुं​बई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर मनोकामना पूर्ति करने वाले मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां कला,​ फिल्म, साहित्य, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। यहां तक बॉलीवुड के महानायक और सचिन तेंदुलकर भी हर गणेश चतुर्थी और बड़े पर्व पर भगवान सिद्धि विनायक के दर्शन के लिए आते हैं और लाइन में लगकर दर्शन करते हैं। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार भी सिद्धि विनायक जाने वालों में शुमार है।

Read More: TI पर महिला आरक्षक को झूठे मामले में फंसाकर बदसलूकी करने का आरोप, DGP DM अवस्थी ने दिया जांच का आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"