दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी

Ads

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 01:13 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली के नांगलोई में सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने कथित रूप से एक पैदल यात्री को कुचल दिया जिससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसमें तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ ने बस पर पथराव किया और अन्य वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे पूर्वाह्न करीब 10 बजे एक डीटीसी बस में आग लगने की सूचना मिली।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, “एक बस में आग लगी थी और कुछ अन्य वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। पूर्वाह्न 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।”

भाषा प्रचेता राजकुमार

राजकुमार