गोवंश मवेशियों के झुंड की चपेट में आकर एक किसान की मौत

Ads

गोवंश मवेशियों के झुंड की चपेट में आकर एक किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 04:03 PM IST

एटा (उप्र), 26 मार्च (भाषा) एटा जनपद में निधौली कला थानाक्षेत्र के नगला संत गांव में बृहस्पतिवार को गोवंश मवेशियों के झुंड की चपेट में आकर 65 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के हवाले से यह जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि आज वीरपाल अपने खेत पर मक्के की फसल देखने गए थे, तभी अचानक निराश्रित गोवंश मवेशियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया और ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय किसान विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश मवेशियों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार