उत्तरकाशी में पिकअप वाहन की टक्कर से सुबह की सैर पर निकले सरकारी अधिकारी की मौत

Ads

उत्तरकाशी में पिकअप वाहन की टक्कर से सुबह की सैर पर निकले सरकारी अधिकारी की मौत

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 09:11 PM IST

उत्तरकाशी, नौ मई (भाषा) उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सुबह की सैर कर रहे एक सरकारी अधिकारी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ऑल वेदर रोड पर चिन्यालीसौड़ स्थित माता मंदिर के पास सुबह करीब 5:50 बजे हुआ। उस समय 31 वर्षीय ममराज सुबह की सैर कर रहे थे, तभी मुर्गों से भरे एक पिकअप वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

चिन्यालीसौड़ के टिपरी बिष्ट क्षेत्र निवासी ममराज की मौके पर ही मौत हो गई। वह वर्तमान में टिहरी गढ़वाल जिले के कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में पिकअप वाहन चालक रोहित भी घायल हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

भाषा

सं, दीप्ति रवि कांत