अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 5, 2021 11:42 am IST

पोर्ट ब्लेयर, पांच नवंबर (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,659 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया था। इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के चार, सोमवार को तीन और रविवार को शून्य मामले आए।

उन्होंने बताया कि इस द्वीप समूह में 10 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में है। अभी तक कुल 7,520 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.27 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,97,671 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में