लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला, एक मरीज की मौत

लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला, एक मरीज की मौत

लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 6, 2021 1:35 pm IST

लेह, छह नवंबर (भाषा) लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,006 हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 209 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 151 जबकि कारगिल के 58 मरीज शामिल हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई।

इसी अवधि में लद्दाख में कोविड-19 के आठ और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,706 हो गयी।

संक्रमण का एक नया मामला लेह से सामने आया। लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 91 हो गयी है।

भाषा रवि कांत शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में