पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Ads

पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - August 20, 2021 / 08:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

श्रीनगर, 20 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था। मुठभेड़ अभी चल रही है।

भाषा

गोला मानसी

मानसी