दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर के पास एक पेड़ में आग लगी

Ads

दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर के पास एक पेड़ में आग लगी

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:15 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार शाम को एक पेड़ में आग लग गई जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा रोड स्थित अग्निशमन केंद्र को शाम करीब 5.45 बजे आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश