कनाडा एयरपोर्ट से बैरंग भारत लौटाए गए आप के 2 विधायक

कनाडा एयरपोर्ट से बैरंग भारत लौटाए गए आप के 2 विधायक

कनाडा एयरपोर्ट से बैरंग भारत लौटाए गए आप के 2 विधायक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: July 23, 2018 12:01 pm IST

नई दिल्ली। पंजाब के आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों को कनाडा में कनाडा में घुसने नहीं दिया गया है। इमिग्रेशन अथॉरिटी ने पूछताछ के बाद दोनों विधायकों को ओटावा एयरपोर्ट से ही बैरंग लौटा दिया। दिल्ली वापस लौटकर आये आप विधायक अमरजीत सिंह संधोआ के मुताबिक ‘कनाडा की इमिग्रेशन एथॉरिटी के साथ कोई कम्युनिकेशन गैप हुआ है

विधायकों के मुताबिक कनाडाई इमिग्रेशन अथॉरिटी कहना था कि आपने वीज़ा बीवीबच्चों के साथ लिया था लेकिन आये आप लोग अकेले हैं। साथ ही यहां आपकी पोलिटिकल मीटिंग भी हैं, जिसकी आपने जानकारी नहीं दी है इसलिए हम आपको यहां आने की इजाज़त नहीं दे सकते। अथॉरिटी ने कहा कि अभी आप जाइए, पूरी जानकारी देकर आइए आपका स्वागत करेंगे’।

यह भी पढ़ें : आपत्तिजनक पोस्ट कर एडमिन ने छोड़ा वाट्सएप ग्रुप, डिफॉल्ट एडमिन बना युवक 5 महीने से जेल में

विधायक कुलतार सिंह संधवा ने बताया कि इमीग्रेशन वालों ने हम पर भारत वापसी का दबाव नहीं डालालेकिन उन्होंने कहा कि जब तक हम आश्वस्त नहीं होते की आपका दौरा निजी है या पोलिटिकल तब तक हम आपको इजाज़त नहीं दे सकते। विधायक ने बताया कि हम वहां मेरी बहन के यहां गए थे लेकिन क्योंकि हम विधायक हैं तो पोलिटिकल प्रोग्राम भी बन गए थे लेकिन कुछ कार्यक्रम फाइनल नहीं थे’।

बता दें कि विधायक अमरजीत सिंह संधोआ एक महिला से छेड़छाड़ मारपीट के आरोपी हैं, जिसमें कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इस बात की शिकायत किसी ने कनाडा अथॉरिटी से की जिसके बाद अथॉरिटी ने आपत्ति की और दोनों विधायक वापस दिल्ली आ गए

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में