Raghav Chadha vs AAP / Image Source : FILE
नई दिल्ली : Raghav Chadha vs AAP आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच की दूरियां अब पूरी तरह सामने आ गई हैं। पद से हटाए जाने के बाद राघव ने पार्टी पर निशाना साधा, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की नेता आतिशी ने भी पलटवार किया। उन्होंने राघव को बिका हुआ और केंद्र सरकार का करीबी तक बता दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राघव चड्ढा अब पार्टी के काम के नहीं रहे। मान के मुताबिक, जब पार्टी गंभीर मुद्दों पर विरोध कर रही थी, तब राघव संसद में ‘समोसे महंगे होने’ और ‘पिज्जा डिलीवरी में देरी’ जैसी छोटी बातों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राघव अब कम्प्रोमाइज्ड नजर आते हैं।
वहीं, आतिशी ने और भी कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राघव चड्ढा अब प्रधानमंत्री मोदी की गोद में बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव अब मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से डरते हैं। आतिशी ने कहा कि विपक्ष ने जब सदन से वॉकआउट किया, तब राघव वहीं बैठे रहे और गैस सिलेंडर (LPG) जैसे जरूरी मुद्दों पर भी चुप्पी साधे रखी। आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं जैसे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के बाद अब सीएम मान और आतिशी के बयानों ने साफ कर दिया है कि राघव चड्ढा और पार्टी के रिश्ते अब खत्म होने की कगार पर हैं। अब देखना यह होगा कि राघव चड्ढा इन गंभीर आरोपों पर क्या सफाई देते हैं।
राघव चढ्ढा जी से मेरे कुछ सवाल . pic.twitter.com/NNMyXYXijs
— Atishi (@AtishiAAP) April 3, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-