हैदराबाद, तीन जून (भाषा) तेलंगाना के करीमनगर जिले में बलात्कार के मामले में मृत माना गया आरोपी जीवित पाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
करीमनगर ग्रामीण क्षेत्र निरीक्षक ए. निरंजन रेड्डी ने बताया कि इंजीनियरिंग की एक छात्रा से वर्ष 2016 में दुष्कर्म करने का 47 वर्षीय आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार था।
निरीक्षक ने बताया कि वह कथित तौर पर कई मामलों में शामिल था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट लंबित थे।
फरार होने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली जिसके बाद उसे मृत मान लिया गया था।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था और वह उसकी हत्या की योजना बना रहा था, लेकिन विशिष्ट सूचना के आधार पर उसे एक जून को करीमनगर में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि वह भिखारी का वेश बनाकर वाहनों में घूमता था और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।
सोमवार को आरोपी के करीमनगर पहुंचने की विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल