Barkatullah University New Name: बदल जाएगा इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का नाम! कार्य परिषद ने की अनुशंसा, जानिए क्या होगा नया नाम

Ads

बदल जाएगा इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का नाम! कार्य परिषद ने की अनुशंसा, जानिए क्या होगा नया नाम, Barkatullah University New Name

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 11:21 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 11:21 PM IST

भोपाल। Barkatullah University New Name राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” किए जाने की अनुशंसा की है। अब इस संबंध में प्रस्ताव राजभवन भेजा जाएगा, जहां अंतिम निर्णय राज्यपाल द्वारा लिया जाएगा।

Barkatullah University New Name जानकारी के मुताबिक कार्य परिषद की बैठक में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक के बाद परिषद ने विश्वविद्यालय का नाम वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय किए जाने की अनुशंसा को मंजूरी दे दी। प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए राजभवन भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को लेकर बैठक में मतभेद भी सामने आए। फ़ारसी विभाग की अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय की डीन ताहेरा अब्बासी ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उन्होंने बैठक के दौरान नाम बदलने के निर्णय को लेकर अपनी असहमति दर्ज कराई।

प्रस्ताव राजभवन पहुंचने के बाद इस पर राज्यपाल स्तर पर विचार किया जाएगा और अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन की चर्चा सामने आने के बाद शैक्षणिक और राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें