अतीक अहमद की हत्या पर भड़की एक्ट्रेस, सरकार पर लगाए आरोप, कहा- ‘ ये कोई जश्न मनाने की चीज नहीं…’
Actress Swara Bhaskar targeted the UP government अतीक अहमद और भाई अशरफ की हत्या के बाद से जहां तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जता रहे हैं।
Actress Swara Bhaskar targeted the UP government
Swara Bhaskar targeted the UP government : बीती रात प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पूरी उत्तर प्रदेश में बवाल मच गया। एक तरफ जहां सभी सीएम योगी का इस पर सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना की नींदा की है।
अतीक अहमद की हत्या की स्वरा भास्कर ने की निंदा
गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से जहां तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जता रहे हैं। वही कुछ लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस बीच स्वरा भास्कर ने यूपी सरकार पर हमला बोला और इस तरह की घटना पर आपत्ति जताई।
सरकार पर कसा तंज
Swara Bhaskar targeted the UP government : स्वरा भास्कर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “एक एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग या फिर एनकाउंटर कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसका जश्न मनाया जाए। यह सिग्नल देता है कि राज्य नियम के खिलाफ काम कर रहा है। यह सिग्नल देता है कि राज्य की एजेंसियों की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है, क्योंकि वे क्रिमिनल्स की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम कर रहे हैं। यह मजबूत शासन नहीं है, यह अराजकता है।”
https://twitter.com/ReallySwara/status/1647307109808193539?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1647307109808193539%7Ctwgr%5E5620253316852e599e9e65b53c697d0053008398%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fswara-bhasker-reaction-on-atiq-ahmed-and-ashraf-encounter-targeted-up-government-765130.html

Facebook


