Adampur Airport Name Change: बदल गया इस रेलवे स्टेशन का नाम.. अब संत रविदास महाराज के नाम पर होगी नई पहचान, पढ़ें क्या कहा PM मोदी ने

Ads

Adampur Airport Name Change: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज माघ पूर्णिमा की पवित्र तिथि है। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का पावन अवसर है।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 10:17 AM IST

Adampur Airport Name Change ||| Image- Pushkar Singh Dhami Twitter

देहरादून: राज्य सरकार की मांग को पूरा करते हुए केंद्र सरकार ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदल दिया है। (Adampur Airport Name Change) यह हवाई अड्डा अब गुरु रविदास महाराज के नाम से जाना जाएगा। इसकी जानकारी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी है।

सीएम धामी ने किया ‘एक्स’ पर पोस्ट

मुख्यमंत्री धामी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का गुरु रविदास महाराज के नाम पर नामकरण उनके महान विचारों और आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। संत रविदास की जयंती के पवित्र अवसर पर लिया गया यह निर्णय अत्यंत प्रशंसनीय और ऐतिहासिक है। संत रविदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से समानता, करुणा और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा और प्रेरणा प्रदान करता है।”

गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज माघ पूर्णिमा की पवित्र तिथि है। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का पावन अवसर है। इस पुण्य पर्व पर आज मुझे आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। (Adampur Airport Name Change) मैं इस पवित्र मंच से गुरु रविदास जी को प्रणाम करता हूं और आप सभी को और सभी देशवासियों को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। काशी के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिए, और सांसद के रूप में काशी की सेवा करने का भी मुझे सौभाग्य मिला। मैं जब भी सीर गोवर्धनपुर जाता हूं, बड़ी संख्या में मुझे पंजाब के भाई-बहनों से मिलने का भी सौभाग्य मिलता है। मैं इस बार संत रविदास जी की प्रेरणा भूमि, पंजाब की वीर भूमि पर आया हूं। मैं मानता हूं कि ये गुरु रविदास जी की इच्छा है और मेरा बहुत सौभाग्य है। मैं इस आयोजन में निमंत्रित करने के लिए डेरा सचखंड बल्ला का आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में डेरा सचखंड बल्लां के कार्य बहुत सराहनीय रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक कार्य पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में अविरत हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में दुनिया के कई देशों में गुरु रविदास जी के विचारों का प्रसार भी हुआ है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए अभी हाल ही में हमारी भाजपा की केंद्र सरकार ने पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। (Adampur Airport Name Change) इस अवसर पर मैं उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने हमें सेवा का जो मार्ग दिखाया है उस प्रेरणा को इससे और ऊर्जा मिली है। मैं इस स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि संत रविदास जी के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के लक्ष्य को जरूर पाकर रहेंगे। संसद में देश का बजट प्रस्तुत किया गया है। ये बजट गरीब, अन्नदाता, युवा शक्ति और नारी शक्ति को और सशक्त करने वाला बजट है। ये बजट गांव को मजबूत करने का बजट है। ये किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है। ये आत्मनिर्भर भारत को और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाला बजट है।

भाषण में किया बजट का जिक्र

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में बहुत सारी दवाएं सस्ती की गई हैं। गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी गई हैं। इस बजट में इसी संवेदनशीलता के साथ और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैंसर के इलाज को और सस्ता करने के लिए अनेक कैंसर दवाओं को और सस्ता किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरने वाला एक और ऐतिहासिक काम हुआ है। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनी है। आज पूरी दुनिया में हर तरफ इसकी बड़ी चर्चा है। (Adampur Airport Name Change) इस ट्रेड डील के बाद यूरोप के 27 देशों के साथ हमारा व्यापार खूब फलेगा-फूलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्किल्ड युवाओं के लिए जाना जाता है। ट्रेड डील से हमारे पंजाब के भाइयों-बहनों को बहुत फायदा होने वाला है। यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में कपड़ा उद्योग से लाखों लोग जुड़े हैं। अब पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर को नए और बड़े बाजार मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-