Blast in Jammu and Kashmir: दिल्ली के बाद अब जम्मू कश्मीर में थाने के पास बड़ा ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर, लाल किला ब्लास्ट से ये है कनेक्शन

Ads

Blast in Jammu and Kashmir: दिल्ली के बाद अब जम्मू कश्मीर में थाने के पास बड़ा ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर, लाल किला ब्लास्ट से ये है कनेक्शन

  •  
  • Publish Date - November 15, 2025 / 12:51 AM IST,
    Updated On - November 15, 2025 / 12:55 AM IST

Blast in Jammu and Kashmir

HIGHLIGHTS
  • श्रीनगर के नौगाम में देर रात जोरदार धमाका
  • 8 से अधिक लोग घायल, मौत की आशंका
  • धमाके की जगह अत्यंत संवेदनशील

श्रीनगर: Blast in Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर के दक्षिण श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ है। इस घटना में 8 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ मौतों की भी आशंका है। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल होने की खबर है।

Blast in Jammu and Kashmir मिली जानकारी के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन के पास गुरुवार रात करीब 11:45 बजे बड़ा धमाका हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि नौगाम पुलिस स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इसी पुलिस स्टेशन में इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल मामले की पहली FIR दर्ज की गई थी, जिसकी जांच वर्तमान में चल रही है। ऐसे में, इस धमाके को जांच से जुड़े किसी बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। धमाके की प्रकृति और इसके पीछे के कारणों की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बचाव तथा राहत कार्य जारी है।

Vande Bharat: बिहार की प्रचंड जीत से बढ़ा BJP का आत्मविश्वास, क्या अब बंगाल में बदलेगा सियासी खेल? 

शह मात The Big Debate: कितनी बार दिनदहाड़े.. गौमाता के कितने हत्यारे? छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई सियासत, गौमांस के कारोबारियों के सामने क्यों बेबस है प्रशासन? 

नौगाम में धमाका कब हुआ?

धमाका गुरुवार देर रात लगभग 11:45 बजे हुआ।

कितने लोग घायल हुए हैं?

अभी तक 8 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

क्या धमाके में किसी की मौत हुई है?

कुछ मौतों की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शीर्ष 5 समाचार