एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

Ads

एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

  •  
  • Publish Date - October 17, 2021 / 03:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नोएडा, 17 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है और एनसीआर के सभी प्रमुख शहर रेड जोन में पहुंच गए हैं।

प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का स्तर 326 रहा।

इसी तरह बल्लभगढ का एक्यूआई 271, फरीदाबाद का 333, दिल्ली का 331, गुरुग्राम का 344 और पानीपत का 405 दर्ज किया गया।

भाषा सं. प्रशांत वैभव

वैभव