राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
Modified Date: August 8, 2025 / 11:25 am IST
Published Date: August 8, 2025 11:25 am IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा।

एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना


लेखक के बारे में