Amit Shah Emotional Speech: भाषण देते हुए भावुक हुए अमित शाह.. कहा “बंगाल जीत की यात्रा असहनीय पीड़ा से भरा हुआ हैं”.. बताया कितने कार्यकताओं ने दी शहादत

Ads

Amit Shah Emotional Speech Today West Bengal: अमित शाह बंगाल विजय पर भाषण देते भावुक हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान और संघर्ष का जिक्र किया।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 09:06 PM IST

Amit Shah Emotional Speech Today West Bengal | Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • अमित शाह बंगाल विजय पर भाषण देते हुए भावुक हुए।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं की शहादत और संघर्ष का किया उल्लेख।
  • शाह ने सोनार बांग्ला बनाने का संकल्प दोहराया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के तौर पर शुभेंदु अधिकारी का नाम फाइनल होने के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह ने विधायकों को सम्बोधित किया। दौरान शाह भावुक हो उठे। उन्होंने बंगाल में सियासी सफर का जिक्र किया और राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी याद किया। (Amit Shah Emotional Speech Today West Bengal) उन्होंने बंगाल में ली विजय यात्रा को असहनीय पीड़ा से भरा हुआ बताया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

क्या कहा अमित शाह ने?

अपने भाषण के शुरुआत में उन्होंने कहा, शुभेंदु अधिकारी जी के साथ वरिष्ठ राज्य और केंद्र की टीम के साथी गण मौजूद है और यह देखकर मन आत्मा शरीर सभी के अंदर खुशी की लहर लौटती है। इतना बड़ा विधायक दल भारतीय जनता पार्टी का आज हमारा है। वो सभी नविवाचित विधायकों को मेरा प्रणाम।” उन्होने कहा कि, “वह दोनों हाथ जोड़कर बहुत जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं। जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्टों के समय से यहां पर बनाया जाता था। ममता जी ने इसको और गहरा तरीके से भय में परिवर्तित किया। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी। सैकड़ों उदाहरण हिंसा के, क्रूरता के, उसके बीच में भारतीय जनता पार्टी और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने जो प्रचंड विजय हमें दी है, इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।”

शाह ने आगे कहा, “मैं पार्टी की ओर से यह भी कहना चाहता (Amit Shah Emotional Speech Today West Bengal) इसमें कहीं कमी ना रह जाए। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है के हर नई सोनार बांग्ला के लक्ष्य को लेकर हम चले और बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करें। मित्रों आज कवि गुरु की ये पंक्तियां सच होती दिखाई पड़ रही है। जहां मन भय मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो ऐसे बंगाल का रास्ता आज दिखाई दे रहा है।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

गंगोत्री से गंगासागर तक का जिक्र

पर्यवेक्षक के तौर पर बंगाल पहुंचे शाह ने कहा, “आज बंगाल का विजय अनेक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक हर जगह पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। ये हम सबके लिए बहुत आनंद का विषय है। 1950 से जिस विचार की यात्रा को लेकर हम निकले और जिसके नेतृत्व में निकले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व उनकी ही जन्मभूमि में 1950 के बाद आज में श्यामा प्रसाद जी की ही पार्टी की सरकार बन रही है। यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। जब 370 हटी तब देश भर के कार्यकर्ताओं के मन में खुशी की लहर दौड़ी थी। मगर मुझे कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अभी भी कुछ कसक बाकी है। मैंने आश्चर्य से पूछा था भला क्या बचा अब? तब उन्होंने कहा था बंगाल में भाजपा का झंडा फहराना बाकी है। और आज मैं मानता हूं श्यामा प्रसाद जी जहां पर भी होंगे मुक्त मन से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को वो आशीर्वाद देते होंगे क्योंकि नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी को गंगा सागर से लेकर गंगोत्री तक पहुंचाया।” सुनें शाह का पूरा भाषण

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. अमित शाह अपने भाषण में भावुक क्यों हुए?

उत्तर: उन्होंने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष और राजनीतिक हिंसा की घटनाओं का उल्लेख किया।

Q2. अमित शाह ने बंगाल विजय को कैसे बताया?

उत्तर: शाह ने बंगाल विजय यात्रा को असहनीय पीड़ा और संघर्ष से भरी यात्रा बताया।

Q3. अमित Shah ने अपने भाषण में किस नेता का विशेष उल्लेख किया?

उत्तर: उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का विशेष रूप से उल्लेख किया।