Amit Shah Launched Bharat Taxi Service in Gujarat || Image- ANI News File
गांधीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ‘भारत टैक्सी’ सेवा की शुरुआत की। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला सहकारी मोबिलिटी संगठन बताया जा रहा है। (Amit Shah Launched Bharat Taxi Service in Gujarat) इस कार्यक्रम में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अमित शाह ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि अब टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहन चालक केवल ड्राइवर नहीं, बल्कि ‘सारथी’ और इस सहकारी संस्था के सह-मालिक होंगे।
अमित शाह ने बताया कि मात्र 100 रुपये का शेयर लेकर देशभर के 7 लाख से अधिक सारथी इस संस्था के सदस्य और हिस्सेदार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस मॉडल से निजी ऐप आधारित कंपनियों द्वारा वसूले जाने वाले भारी कमीशन और शोषण से चालकों को राहत मिलेगी। सरकार का दावा है कि इस सहकारी व्यवस्था से यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती सेवा मिलेगी, जबकि सारथियों की आय बढ़ेगी और उन्हें सम्मान के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
अमित शाह ने कहा कि अगले दो वर्षों में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का विस्तार 500 से अधिक बड़े और छोटे शहरों तक किया जाएगा। इनमें नागपुर, पुणे, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता जैसे शहर शामिल हैं। (Amit Shah Launched Bharat Taxi Service in Gujarat) उन्होंने कहा कि जैसे अमूल और इफको ने सहकारिता के माध्यम से अपनी मजबूत पहचान बनाई, उसी तरह ‘भारत टैक्सी’ भी देश में सफल मॉडल बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ निजी कंपनियां प्रतिस्पर्धा के कारण फिलहाल किराया कम कर रही हैं, लेकिन यह अस्थायी रणनीति है।
इस परियोजना को NCDC, IFFCO, KRIBHCO, NDDB, NABARD और अमूल जैसी प्रमुख सहकारी संस्थाओं का सहयोग मिला है। इसके अलावा गुजरात मेट्रो, अहमदाबाद नगर निगम, गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, ट्रैफिक पुलिस और पश्चिम रेलवे के साथ भी समझौते किए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि ‘भारत टैक्सी’ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सेवा शुरू होने के पांच महीनों में 7 लाख से अधिक सारथी और करीब 40 लाख ग्राहक इससे जुड़ चुके हैं। (Amit Shah Launched Bharat Taxi Service in Gujarat) गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में इसकी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और अगले एक महीने में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई संस्थाओं के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह सारथियों को सम्मानित भी किया गया।
VIDEO | Gandhinagar: Union Home Minister Amit Shah addresses a public gathering at the launch of ‘Bharat Taxi’, India’s first driver-owned ride-hailing platform, across 14 major cities in Gujarat, with the government targeting a state-wide rollout within a month.
He says, “Today… pic.twitter.com/I3LGmhPrl9
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026
Gandhinagar, Gujarat: Union Home Minister Amit Shah inaugurated Bharat Taxi by taking a ride in a Bharat Taxi vehicle. pic.twitter.com/8lTDDOwWXO
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे
सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य
असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस
ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया
शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष
केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार