कोलकाता।अमित शाह आज अपने सियासी दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल के दौर पर हैं। इस दौरान वे मेयो रोड में में रैली भी करेंगे साथ ही विशाल जन सभा को भी सम्बोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें –2019 के चुनाव में महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आप, केजरीवाल ने अकेले लड़ने का किया ऐलान
इतना ही नहीं एक ओर जहां भाजपा के लोगो में उत्साह देखा जा रहा है वहीं टीएमसी के लोग इस कार्यक्रम में अड़ंगा डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।अमित शाह की कोलकाता रैली को 2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।
बता दें कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल में आमसभा के दौरान पंडाल गिर गया था। जिसकी वजह से बहुत से लोगों की जान गई थी इसी बात को ध्यान में रख कर अमित शाह के मंच को तैयार करने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रांची से स्पेशल कारीगर बुलाए है।
ये भी पढ़ें –इस तरह शानदार डांस करते हुए किसी आर्मी जवान को नहीं देखा होगा, देखिए वीडियो
इन सब में एक बात गौर करने वाली है कि बीजेपी जहां शाह के आगमन पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है तो दूसरी तरफ टीएमसी भी अपने शक्ति प्रदर्शन में लगी हुई है। रैली स्थल के आसपास कई ऐसे पोस्टर लगे दिख रहे हैं जिस पर भाजपा बंगाल छोड़ो और बंगाल विरोधी भाजपा वापस जाओ जैसे मेसेज लिखे हुए हैं जिसे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए हैं. हालांकि इस आरोप से पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इनकार किया है।
वेब डेस्क IBC24