अरुणाचल प्रदेश के तिरप में सुरक्षा बलों के सामने उल्फा-आई के एक उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

Ads

अरुणाचल प्रदेश के तिरप में सुरक्षा बलों के सामने उल्फा-आई के एक उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 08:39 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 08:39 PM IST

ईटानगर, चार अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में प्रतिबंधित उल्फा-आई के एक उग्रवादी ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी की पहचान जिंटू गोगोई (23) उर्फ ​​अरुण असोम के रूप में हुई, जो असम के शिवसागर जिले के सिंहदावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाचारा गांव निवासी है।

उन्होंने शुक्रवार को खोंसा में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय में पुलिस, असम राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण के दौरान, गोगोई ने 7.65 मिमी की एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन और 10 कारतूस भी सौंप दिए।

अधिकारी ने बताया कि यह कदम उग्रवादियों को हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप