अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 14, 2022 10:44 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 14 मार्च (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। यहां पिछले पांच दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के कुल 10,025 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से अभी तक 129 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 9,895 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और केवल एक मरीज का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। प्रशासन ने अभी तक 9,888 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 6,08,706 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 3,03,767 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा निहारिका शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में