आंध्र प्रदेश: इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने खुदकुशी की

Ads

आंध्र प्रदेश: इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 04:18 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 04:18 PM IST

तिरुपति, 24 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मंगलवार को एक निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंद्रगिरि के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी. प्रसाद ने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा भुवनेश्वरी का शव छात्रावास में उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “भुवनेश्वरी इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी”

उन्होंने बताया कि छात्रा विश्वविद्यालय परिसर के बाहर महिला छात्रावास में रह रही थी और उसकी छोटी बहन भी उसी कॉलेज में पढ़ रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वरी हाल में अन्नामय्या जिले में अपने पैतृक स्थान गई थी और फीस जमा करने के लिए वापस लौटी थी।

पुलिस को पता चला कि उसने आखिरी बार रूपेश नाम के एक व्यक्ति को कॉल किया था लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रूपेश से उसका क्या रिश्ता है।

छात्रा के माता-पिता ने उसकी मौत के सिलसिले में कोई आरोप नहीं लगाया है।

भाषा

राजकुमार जितेंद्र

जितेंद्र