जनलोकपाल बिल को लेकर अन्ना करेंगे आंदोलन

Ads

जनलोकपाल बिल को लेकर अन्ना करेंगे आंदोलन

  •  
  • Publish Date - November 30, 2017 / 06:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

 सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जब भी आंदोलन में बैठते है किसी खास उद्देश्य को लेकर ही बैठते हैं खबर मिली है की अन्ना इस बार  जनलोकपाल बिल, चुनाव सुधार और किसानों के मुद्दे को लेकर  23 मार्च से दिल्ली में आंदोलन करेंगे।उनका कहना है की चुकि 23 मार्च शहीद दिवस है इसलिए इस दिन को खास तौर पर आंदोलन के लिए चुना गया है  उल्लेखनीय है कि करीब छह साल पहले भी उन्होंने ऐसा ही आंदोलन किया था.

अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगणसिद्धी में इस बात की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की स्थिति देश में दयनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकपाल बिल को लेकर कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन इस बाबत अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.अब आंदोलन ही एक रास्ता रह गया है। ज्ञात हो की अन्ना आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने अपना सारा जीवन सामाजिक कार्य करने में व्यतीत करने का ही प्रण लिया है , वे कहते हैं कि , “मेरे गाव में खुद का एक घर है लेकिन पिछले 35 सालो से मै अपने घर में नहीं गया हु। मैंने करोड़ो रुपयों की योजनाओ को अमल में लाया लेकिन आज भी मेरे पास खुद का बैंक बैलेंस नहीं है। पिछले 15  सालो से मै भ्रष्टाचार को हटाने के लड़ रहा हु  मेरा यह अभियान बिना किसी ग्रांट के केवल लोगो के सहकार्य से ही सफलता पूर्वक पुरे भारत में चल रहा है.